हार्ट ब्लॉकेज खोलने के लिए क्या खाएं?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 15:12

हार्ट ब्लॉकेज खोलने के लिए क्या खाएं

हार्ट ब्लॉकेज खोलने के लिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज, जानें डाइट टिप्स

इन दिनों हृदय रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही हैं, इसमें एक हार्ट ब्लाकेज है। आजकल के रहन-सहन और खानपान की आदतों के चलते ज्यादातर लोगों में हार्ट ब्लॉकेज की समस्या आम होती जा रही हैं। हार्ट ब्लॉकेज होने पर दिल की धड़कने अनियमित हो जाती है और धीमी गति से चलने लगती है। हृदय का इलेक्ट्रिकल सिस्टम प्रभावित होने पर हार्ट ब्लॉकेज की समस्या होने लगती है। ज्यादातर हार्ट ब्लॉकेज 30 साल के बाद होती है, इसमें आप घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि हिम्मत रखना जरूरी होता है। हार्ट ब्लॉकेज की समस्या इलाज कराने और कुछ घरेलू उपायों से ठीक हो जाती है। कई बार हार्ट ब्लॉकेज की समस्या जन्मजात होती है, इसे कॉन्जेनिटल हार्ट ब्लॉकेज (Congenital heart blockage) कहते हैं। वहीं बाद में हुई हार्ट ब्लॉकेज की समस्या को एक्वायरड हार्ट ब्लॉकेज (Acquired heat blockage) कहते हैं।
क्यों होती है हार्ट ब्लॉकेज की समस्या

धमनी में किसी भी तरह की रुकावट होने के कारण हृदय में रक्त की आपूर्ति प्रभावित होती है। इससे रक्त में थक्के बनने लगते हैं, जिसके कारण हार्ट की समस्या होने लगती है। हार्ट ब्लॉकेज फैट, फाइबर टिश्यू, सफेद रक्त कोशिकाओं और कोलेस्ट्रॉल के मिश्रण से होता है। जब यह मिश्रण नसों की पर चिपक जाता है, तो इससे हार्ट ब्लॉक होने लगता है।

हार्ट ब्लॉकेज में फायदेमंद है अनार

हार्ट ब्लॉकेज में अनार का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स (Phytochemicals) होता है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में धमनियों की परत को खराब होने से रोकता है। हार्ट ब्लॉकेज से बचने के लिए आप रोजाना अनार का सेवन करें। इसके लिए आप हर दिन अनार का जूस पीएं। इससे हार्ट ब्लॉकेज के लक्षणों से राहत मिलेगी।
हार्ट ब्लॉकेज में करें हल्दी का सेवन

हल्दी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ ही दिल के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। हल्दी हार्ट ब्लॉकेज को खोलने में मदद करता है। इसमें करक्यूमिन (Curcumin) होता है, जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंप्लामेटरी गुण होता है। हल्दी के ये गुण खून को जमने से रोकता है। हार्ट ब्लॉकेज में आप हल्दी का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं। इसके लिए गर्म दूध में हल्दी मिलाएं, इसका रोजाना सेवन करने से दिल के रोगियों को फायदा मिल सकता है।

हार्ट ब्लॉकेज में लौकी एक घरेलू उपाय

दिल के रोगियों के लिए लौकी का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। आप सब्जी, जूस के रूप में लौकी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप लौकी के जूस में पुदीना भी मिलाकर पी सकते हैं। इससे लौकी का जूस स्वादिष्ट भी लगेगा, साथ ही आपके लिए फायदेमंद भी होता है। लौकी रक्त की अम्लता कम करने में मदद करता है। इसलिए हार्ट ब्लॉकेज होने पर इसका सेवन किया जा सकता है।
हार्ट ब्लॉकेज को ठीक करें अलसी

हार्ट ब्लॉकेज में अलसी का सेवन करना फायदेमंद करना जरूरी होता है। इसमें अल्फालिनोलेनिक एसिड पाया जाता है, जो बंद धमनियों को साफ रखने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके लिए आप रोजाना एक चम्मच अलसी के बीज को पानी के साथ लें। आप चाहें को अलसी का जूस, स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती हैं, जो धमनियों को साफ करने में मदद करता है।
हार्ट ब्लॉकेज में मददगार लहसुन

लहसुन की कली को दूध के साथ लेने से कई स्वास्थ लाभ मिलते हैं। यह दिल के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। लहसुन बंद धमनियों को साफ करने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से दिल के दौरे पड़ने का भी खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही आप अपने भोजन में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info